अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

हिलेरी ने हासिल की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी

फिलाडेल्फिया। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से उम्मीदवार होंगी। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से मंगलवार को उम्मीदवारी जीत ली है। अमेरिका के इतिहास में वह पहली महिला हैं जिन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी जीती है। अब नवंबर में होने वाले चुनावों में उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप से होगा।hillary_clinton_27_07_2016

फिलाडेल्फिया में डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में पार्टी में सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने चेयरवुमन से कहा कि पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर हिलेरी क्लिंटन को चुना जाए। बता दें कि सैंडर्स ने पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए हिलेरी क्लिंटन को कड़ी टक्कर दी थी।

इससे पहले दक्षिणी डकोटा के प्रतिनिधियों ने हिलेरी क्लिंटन को 15 वोट दिए। इससे हिलेरी के पक्ष में जरूरी 2383 वोट से ज्यादा वोट हो गए। हिलेरी को कुल 2842 वोट मिले जबकि पार्टी में उनके बर्नी सैंडर्स को 1865 वोट मिले। सैंडर्स से पार्टी की उम्मीदवारी जीतने के बाद अब हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से 8 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से भिड़ेंगी।

जैसे ही सीनेटर बारबरा मिकुलस्की ने हिलेरी का नाम आगे बढ़ाया प्रतिनिधि हिलेरी-हिलेरी चिल्लाने लगे। बारबरा ने कहा, हां हमने बाधांओं से पार पाई है। पहली डेमोक्रेटिक महिला सीनेटर बनकर मैंने वो बाधा तोड़ी है और अब में पूरे दिल से हिलेरी क्लिंटन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित करती हूं।

पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर के वेल्स फार्गो सेंटर में मिशेल ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन की जमकर तारीफ की। हिलेरी क्लिंटन को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में मिशेल ने कहा कि अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया को इंतजार है कि जब कोई महिला महान राष्ट्र अमेरिका की कमान संभालेगी। हिलेरी की ताजपोशी के लिए सजे मंच का पहला दिन मिशेल के नाम रहा।

प्रथम महिला का जब मंच पर आगमन हुआ उस समय पार्टी विकीलीक्स के खुलासे से निकलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, मिशेल के 15 मिनट के संबोधन ने आबोहवा ही बदल दी। उनका संबोधन इतना भावुक था कि पार्टी के कई प्रतिनिधि रोने लगे। सोशल मीडिया में भी मिशेल के इस प्रभावशाली भाषण की ही चर्चा रही। बीबीसी के अनुसार भाषण शुरू होने के दो घंटे के अंदर ही मिशेल के बारे में सवा चार लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। सोशल मीडिया की गतिविधियों का विश्लेषण करने वाली कंपनी जुम्फ के अनुसार ट्विटर पर हर सेकेंड करीब 40 ट्वीट उनको लेकर किए गए।

भारतवंशी का ड्रेस पहन छा गईं मिशेल ओबामा

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई। उनके भाषण की तारीफ में राष्ट्रपति बराक ओबामा का ट्वीट सोमवार की रात सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। दिलचस्प यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान में मिशेल की यह पहली भागीदारी थी। जानकारों के अनुसार इस भाषण से हिलेरी के अभियान को सबसे ज्यादा मदद मदद पहुंची है।

 

Related Articles

Back to top button