उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़दिल्लीफीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊस्वास्थ्य

24 घंटों में कोरोना के 1.45 लाख नए मामले, 794 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) :  देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख ,45 हजार 384 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 794 लोगों की मौत हो गई। देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़,32 लाख,05 हजार,926 मामले सामने आ चुके हैं।  इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1 लाख,68 हजार,436 तक पहुंच गई है।

शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय 10 लाख,46 हजार,631 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,19 लाख,90 हजार,859 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 90.79 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटो में 11 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 09 अप्रैल को 11 लाख,73 हजार,219 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 25 करोड़,52 लाख,14 हजार,803 टेस्ट किए जा चुके हैं।

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button