ज्ञान भंडार

10 मार्च का लव राशिफल: प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष राशि-
दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपको सहयोग करेगा और उनके द्वारा आपको कोई ऐसी सलाह मिलेगी जो आपके बहुत काम आएगी। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि-
प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि-
दांपत्य जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक है। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल क्षेम पूछेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन थोड़ी सतर्कता बरतने की ओर इशारा कर रहा है क्योंकि आपके प्रिय से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो सकती है।

कर्क राशि-
दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है जिसे आपको जीवनसाथी से बात करके दूर करने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि-
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दांपत्य जीवन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा लेकिन जीवन साथी बीमार पड़ सकता है।

कन्या राशि-
जो लोग शादीशुदा हैं, उनको दांपत्य जीवन का पूरा सुख मिलेगा और आपकी संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।

तुला राशि-
प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा और जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवनसाथी से मन की बात साझा करने के अवसर मिलेंगे, जिससे आपका रिश्ता सुधरेगा।

वृश्चिक राशि-
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है और जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उन्हें आज अपने प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि-
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा लेकिन जीवन साथी का व्यवहार आप को चिंतित कर सकता है। जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन सामान्य बीतेगा।

मकर राशि-
जीवनसाथी से किसी यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। आपका दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि-
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवन साथी आपसे खुश रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मीन राशि-
दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। यदि प्रेम जीवन में हैं तो कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button