ज्ञान भंडार
100 दिनों में हिंसा के बदतर हालातों में कैसे बदल गई कश्मीर की जिंदगी


कश्मीर घाटी में 8 जुलाई को शुरू हुई हिंसा को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं । इन 100 दिनों में घाटी के लोगों की जिंदगियां एकदम से बदल गई हैं । हिंसक प्रदर्शनों, विरोधों और जूलूसों के बीच कश्मीर के आम इंसान की जिंदगी घरों में सिमट कर रह गई है । घाटी के स्कूलों में लटके तालों के बीच कश्मीर के आम बच्चे आज बिना तालीम अपने घरों की दीवारों में कैद हो जाने को मजबूर हैं । तस्वीरों में देखें कैसे 100 दिन में बिल्कुल बदल गई कश्मीर की जिंदगी