ज्ञान भंडार

11 फरवरी का राशिफल: जानिये आज कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष — आपका दिमाग धन और संपत्ति में टिका रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों में व्यय होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन खराब हो सकता है। प्रेम प्रसंग में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थितियाँ रहेंगी। दूसरों की जवाबदारी न लें।

वृषभ — होटल और टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त फायदेमंद रहने वाला है। पिकनिक में जा सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन भाग्याशाली रहने वाला है। सच्चे प्रेम की तलाश पूरी हो सकती है। घर और ऑफिस दोनों ही जगह प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मिथुन — मनोरंजक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार में स्त्रियों के साथ झगड़ा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण हो सकता है। लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे। आपकी सामजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क — धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनी जवाबदारी से पीछे न भागे। लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह — अचानक से लाभ की स्थितियां बनेगी। लोगों के प्रति अत्यधिक उदारवादी होने से बचें। कला और संगीत के प्रति रुझान बढेगा। जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल मजबूत होगा।

कन्या — बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। आयात-निर्यात के कार्यों में तेजी आयेगी। मन में बेचैनी उत्पन्न होगी। ऑफिस में आपको पहचान के संकट का सामना करना पडेगा। भाग्य आज साथ नहीं देगा। संबंधों को लेकर थोड़े पजेसिव रहेंगे।

तुला — कार्यक्षेत्र में जबरदस्त उन्नति मिलेगी। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर का माहौल शांतिमय रहेगा। प्रियजनों के साथ काफी बेहतरीन समाधान प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक — किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भेंट और उपहार की प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कंप्यूटर और आईटी के क्षेत्र में लाभ होने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में प्रेम बढेगा। कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ाने में सफलता हासिल होगी।

धनु — परिजनों का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीद सकते है। शादीशुदा जीवन में रोमांस की अधिकता रहेगी। बॉस के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा।

मकर — आज कोई व्यक्ति आपको अपमानित कर सकता है। अनावश्यक यात्राएं हो सकती है। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। खान-पान को लेकर के थोड़ी सावधानी बरतें।

कुम्भ — किसी नये कार्य की शुरुआत हो सकती है। भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा। आपकी मीठी वाणी के लोग कायल रहेंगे। प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है। अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम प्राप्त होगा।

मीन — ऑफिस में ध्यान ज्यादा देना पडेगा। उत्सव और आनंदायक दिन रहने वाला है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपके सौन्दर्य की आज तारीफ़ होगी। जीवनसाथी के सहयोग से संतुष्ट रहेंगे। रोजगार के मामले में प्रगति होगी।

Related Articles

Back to top button