अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया : कडुना-अबुजा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

कडुना-अबुजा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

लागोस : नाइजीरिया में कडुना-अबुजा हाईवे पर बुधवार को ऑटो दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

कडुना राज्य में आंतरिक सुरक्षा और गृह मामलों के मंत्री सैम्यूल अरुवन ने घटना की पुष्टि की है। राज्य सरकार को यह सूचना सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दी गई है। कमिश्नर जिन्होंने प्रवर्तन टीम का नेतृत्व किया उनका कहना है कि 25 घायल यात्री अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़े: अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोग ले चुके कोरोना वैक्सीन का पहला डोज – Dastak Times 

अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह दुर्घटना बहुत तेज गति में गाड़ी चलाने के कारण, सड़कों में खराबी और यातायात नियमों का उल्लंघन कर गाड़ी चलाने के कारण हुई है।उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में भयावह सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह दुर्घटनाएं अक्सर सड़कों की खराब स्थिति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण होती हैं।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button