अपराध

120 महिलाओं से त‍ांत्रिक ने किया रेप, वायरल वीडियो से पहुंचा जेल


चंडीगढ़ : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक तांत्र‍िक पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया गया है। पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू पर 120 महिलाओं से जबरन संबंध बनाने का आरोप है। आरोप है कि अमरपुरी उर्फ बिल्लू प्रेतबाधा के नाम पर महिलाओं को फंसाता था और तंत्र विद्या के दौरान नशीली दवा दे देता था, बेहोशी की हालत में पीड़‍िता से रेप करता था और उसका वीडियो बना लेता था, फिर महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनका शारीरिक और आर्थ‍िक शोषण करता था। बिल्लू के ख‍िलाफ 9 महीने पहले एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था, उस मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।
तांत्र‍िक अमरपुरी का महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, उसके बाद अमरपुरी उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर उस पर रेप, आईटी ऐक्ट, ब्लैकमेलिंग समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। अमरपुरी के पास से 120 विडियो मिले, जिसमें वह महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहा है। पुजारी के कमरे से नशीली गोलियां और तंत्र-मंत्र का सामान भी बरामद किये गए हैं।अमरपुरी उर्फ बिल्लू के कमरे में तीन दरवाजे हैं, वह गुप्त रूप से महिलाओं को अपने कमरे में लाता था, उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपी बिल्लू को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़‍िताओं से अपना बयान दर्ज करवाने की अपील की है।अमरपुरी का असली नाम अमरवीर है, वह 20 साल पहले पंजाब के मानसा से टोहाना आया था, शुरुआत में वह जलेबी की दुकान लगाता था, पत्नी की मौत के बाद वह तांत्र‍िक बन गया।

Related Articles

Back to top button