ज्ञान भंडार

13 मार्च का लव राशिफल: जानिए अपने दांपत्य जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी

मेष राशि
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी, लेकिन उनकी बातों में शिकायत भी होगी। दांपत्य जीवन में सुखद रहेगा।

वृष राशि
दांपत्य जीवन में भी कुछ तनाव बना रह सकता है लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मिथुन राशि
प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और अपने प्रिय से निकटता बढ़ेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।

कर्क राशि
प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज खुशनुमा पल आएंगे।

सिंह राशि
प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन जीने वाले शादीशुदा जातकों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कन्या राशि
प्रेम जीवन के लिए दिनमान कमजोर है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि
जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिनमान ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक राशि
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है लेकिन जीवन साथी आपसे अच्छा खासा खर्च कराएगा, जिसका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान अच्छा रहेगा।

धनु राशि
प्रेम जीवन में भी आज का दिन खास रहेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन थोड़ा सा अस्त-व्यस्त हो सकता है।

कुंभ राशि
दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको पूरा महत्व देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। इसलिए सावधानी बरतें और कुछ भी कड़वा नहीं बोलें।

मीन राशि
दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव होंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा कमजोर है।

Related Articles

Back to top button