अद्धयात्म

13 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, इन लोगो को रहना होगा सावधान

बुधवार, 13 मार्च को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। कुछ फैसले अचानक लेने पड़ सकते हैं। कुछ लोगों की लीडरशीप स्किल्स की परीक्षा हो सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर और टीम की राय को ध्यान में रखकर लेने से नुकसान से बचा जा सकता है। मेष राशि वालों के बड़े सपने पूरे होने के योग, वृष राशि वाले किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, मिथुन राशि वालों के लिए दिन रह सकता है निराशाजनक। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर भूमिका कलम से।

मेष – Seven of Cups
दिन आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए कर्म की यात्रा पूरी करनी होगी। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा। किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना लाभकारी होगा।
लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 5

वृष – Knight of Wands
आज यात्रा के योग हैं, नई शुरुआत भी हो सकती है। कार्ड की सलाह है जल्दबाजी ना करें, जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी कलर – आसमानी, नंबर – 5

मिथुन – Five of Swords
आज बहुत गुस्से और झुंझलाहट से गुजारना होगा। हार का सामना करना पड़ सकता है। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है। सावधान रह कर ही परिस्थितियों का सामना करें।
लकी कलर – मरून, लकी नंबर – 6

कर्क – The Hermit
ये समय है फिर से वापसी करने का। अपनी आत्म शक्ति को पहचानना होगा। कोई भी कार्य करने के पहले सावधानी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 7

सिंह – Ace of Pentacles
दिन आपके लिए ख़ुशियों व समृद्धि से भरा हुआ रहेगा। व्यापार में फायदा होने के योग हैं। रुके काम पूरे हो सकते हैं। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। सफलता के पूरे योग हैं।
लकी कलर – गोल्डन, लकी नंबर – 9

कन्या – Page of Wands
आज आपको प्रकृति से जुड़े कार्य करने की सलाह दी जाती है। जिसमें आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज नए अवसर मिलने के योग हैं, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। नए विचार सफलता दिलाएंगे।
लकी कलर – आसमानी, नंबर – 5

तुला – Queen of Swords
आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा। जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं। इसी दिशा में कार्य करते रहे, सपने पूरे होने के योग हैं।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 1

वृश्चिक – Justice
आज आपको अपने पुराने कामों का आंकलन करना होगा। फैसले लेने के पहले सोचें। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचने से पहले सारे पहलुओं पर गौर करें। धार्मिक कार्यो में रूचि रखें और बड़ों का आदर करें।
लकी कलर – बादामी, लकी नंबर – 10

धनु – Four of Cups
आप अपने काम और उसके नतीजों से थोड़ा असंतुष्ट रह सकते हैं। ज्यादा दयालु ना रहें, आपके अपने इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। संघर्ष जारी रखें, कुछ बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 3

मकर – The Hanged Man
आज आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। साथियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति रह सकती है। कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत होंगे। नकारात्मक बातों से दूर रहें।
लकी कलर – हल्का हरा, लकी नंबर – 8

कुम्भ – Nine of Pentacles
आपका झुकाव विलासिता की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है। पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आप खुद का ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा।
लकी कलर – जामुनी, लकी नंबर – 6

मीन – Six of Wands
आपको सफलता मिल सकती है। काम के मामले में कई लोग आपको फॉलो करेंगे। आपको लीडर की भूमिका मिल सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9

Related Articles

Back to top button