टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 13 मजदूर घायल

मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया है। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए हैं। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 4.40 बजे हुआ।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी (जोन 8) मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि बीकेसी मुख्य सड़क और सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को जोड़ने वाले निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा लगभग साढ़ चार बजे ढह गया। इसमें 13 मजदूरों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button