फीचर्डलखनऊस्पोर्ट्स

14 स्वर्ण सहित 24 पदक के साथ मेजबान यूपी ओवरआल चैंपियनशिप

राष्ट्रीय थाईयोगा आर्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

लखनऊ : मेजबान यूपी के खिलाड़ियों ने पांचवी जूनियर, सब-जूनियर थाईयोगाआर्ट (स्पोर्ट्स) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ते हुए 14 स्वर्ण, 10 रजत व पांच कांस्य पदक सहित 24 पदक के साथ ओवरआल चैंपियषिप ट्राफी पर कब्जा किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश चार स्वर्ण, आठ रजत व 10 कांस्य पदक सहित 22 पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बिहार को दो स्वर्ण, 10 रजत व 15 कांस्य पदक सहित 27 पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। महाराष्ट्र की टीम दो स्वर्ण, पांच रजत व तीन कांस्य पदक सहित कुल 10 पदक के साथ चौथे व दिल्ली देा स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य पदक सहित सात पदक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन यूपी के लिए राजदीप सिंह, अनन्या सिंह और संकल्प दुबे, सरिता देवी और अफरोज खान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्षन किया। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि आरकेएस राठौर (रिटायर्ड आईपीएस), विशिष्ट अतिथि जितेंद्र यादव (क्षेत्रीय क्रीड़़ा अधिकारी) व सोशल वर्कर सूरज श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण किए। इस दौरान यूपी थाई योगा आर्ट (स्पोर्ट्स) एसोसिएशन की चेयरपर्सन मिथिलेश सिंह और यूपी एसोसिएशन के अध्यक्ष ग्रैंडमास्टर सुधीर कुमार भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button