ज्ञान भंडार

141 करोड़ से रोशन होंगी छह शहरों की गलियां

27_12_2016-jharlight26राज्य ब्यूरो, रांची। 141.37 करोड़ की लागत से रांची, धनबाद, देवघर, तथा हजारीबाग नगर निगम के अलावा दुमका नगर परिषद और बासुकीनाथ नगर पंचायत की गलियां एलईडी लाइट से रोशन होंगी। एनर्जी एफीसिएंसी सर्विस लिमिटेड (इइएसएल) ने संबंधित शहरों में उजाला फैलाने का डीपीआर तैयार कर लिया है। इससे इतर जमशेदपुर तथा मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के अलावा जुगसलाई नगरपालिका और मेदिनीनगर नगर परिषद को रोशन करने के लिए सर्वेक्षण जारी है। इइएसएल ने नगर विकास एवं आवास विभाग को यह जानकारी दी है।
नगर विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार चयनित शहरों को रोशन करने का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। प्रथम चरण में पूर्व से मौजूद आधारभूत संरचना का इस्तेमाल करते हुए एलईडी लाइट लगाई जाएगी। दूसरे चरण में संबंधित क्षेत्र की उन गलियों पर फोकस किया जाएगा, जो पूरी तरह से अंधकारमय रहती हैं। इतना ही नहीं एलईडी लाइट के प्रति शहरवासियों की सहभागिता बढ़ाने के निमित्त सभी स्थानीय शहरी निकायों में एलईडी लाइट का आउटलेट खोला जाएगा। एलईडी लाइट से जुड़ी शिकायतों का निपटारा इइएसएल के स्तर पर 48 घंटे के अंदर होगा।

किस शहर पर कितना होगा खर्च (राशि करोड़ में)
शहर प्रथम चरण द्वितीय चरण
रांची 39 39
धनबाद 10.3 20.1
देवघर 9.9 5.2
हजारीबाग 6.4 4.2
दुमका 1.9 3.5
बासुकीनाथ .77 1.1 ।

 

 

Related Articles

Back to top button