राष्ट्रीय

15वीं महिला पत्रकार ने किया सनसनीखेज खुलासा, यंग लड़की को अकबर देते थे मसाज का ऑफर

नई दिल्ली: भारतीय विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ अब तक पंद्रह महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

15वीं महिला पत्रकार ने किया सनसनीखेज खुलासा, यंग लड़की को अकबर देते थे मसाज का ऑफरआरोप लगाने वाली 15 वीं महिला पत्रकार रूथ डेविड ने अपनी आपबीती साझा की। जिसके मुताबिक बात साल 1999 की है जब वे यंग थीं और बतौर ट्रेनी अकबर के मातहत काम कर रही थीं। अकबर उस दौर में अंग्रेजी समाचार पत्र के संपादक हुआ करते थे।

रूथ जब अकसर काम से थक जाया करती थीं, तो बतौर संपादक अकबर उन्हें मसाज करने का ऑफर दिया करते थे। जब रूथ ने एक बार मना किया तो अकबर ने कथित तौर पर उन्हें चूम लिया।

रूथ बताती हैं कि एमजे अकबर का बंद केबिन हुआ करता था, जिसके भीतर बिना इजाजत जाने की मनाही थी। जब भी वो संपादक के कमरे में जाती थीं, तो अकबर खासकर उनके स्तनों को घूरा करते थे।

अकबर ने रूथ डेविड को मनचाहे ब्यूरो में ट्रांस्फर का प्रलोभन दिया था। रूथ नहीं मानीं तो अकबर ने उन्हें एक फ्लैट दिलाने का वादा किया साथ ही कहा कि वे वहां आकर खाना खाया करेंगे। रूथ ने तब साफ मना कर दिया कि उन्हें खाना बनाना ही नहीं आता है। फिर अकबर ने दांव खेला कि कोई बात नहीं नूडल्स ही चलेगा।

पत्रकार डेविड रूथ ने अकबर को एक छिछोरा व्यक्ति सहित यौन पिपाशा वाला आदमी बताया है। बता दें कि पूर्व पत्रकार रहे एम जे अकबर के खिलाफ एक एक कर महिला पत्रकार यौन प्रताड़ना के सनसनीखेज आरोप लगा रही हैं।

Related Articles

Back to top button