अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, चार गंभीर

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, चार गंभीर

अबुजा (एजेंसी): नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी राज्य योबे में हुए एक सड़क दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

योबे में संघीय सड़क सुरक्षा कोर के एक कमांडर येलवा डियो ने दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि योबे में एक बस अनियंत्रित होकर एक चलती ट्रक में जा घुसी।

यह भी पढ़े— राजमाता विजयाराजे ने जनसंघ अध्यक्ष बनने का ठुकरा दिया था ऑफर: मोदी 

नाइजीरिया अधिकारियों के अनुसार दोनों वाहनों में कुल 14 पुरुष, एक महिला और दो बच्चे सवार थे। सभी 17 सवारियों ने अपना दम तोड़ दिया।

यह भी देखें: —  भाई ने भाई को मारी गोली, सम्पति विवाद में दिया वारदात को अंजाम 

उन्होंने दुर्घटना का जिम्मेदार तेज रफ्तार में वाहन चलाए जाने को ठहराया और मोटर चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button