ज्ञान भंडार

2 मार्च का लव राशिफल: प्यार के मामलों में किसे मिलेगा सितारों का साथ, जानिए

मेष- दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष- दांपत्य जीवन में भी दिनमान बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है।

मिथुन- प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज थोड़ा सा तनाव देखने को मिलेगा।

कर्क- दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा और जीवन साथी समर्पण की भावना से काम करेगा। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन काफी क्रिएटिव रहने वाला है। आज आप अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

सिंह- प्रेम जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रिय आपसे किसी बात पर झगड़ा कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा और आपके व्यापार में भी जीवन साथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या- प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे।

तुला- भाई बहनों से दिक्कतें कम होंगी।दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे व्यापार बढ़ेगा।

वृश्चिक- दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा है। जीवनसाथी के प्रति प्यार जताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

धनु- प्रेम जीवन जी रहे लोगों को प्रेम और रोमांस का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बेहद सामान्य रहेगा।

मकर- दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है।

कुंभ- दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर है।

मीन- दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। प्रेम जीवन में भी आज आपकी परीक्षा हो सकती है इसलिए सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button