अजब-गजब

20 किलो के कपड़े पहनेंगी दीपिका पादुकोण

deepika paduconमुंबई : डिंपल गर्ल दीपिका का पूरा फोकस इन दिनों फिल्म बाजीराव मस्तानी में अपनी भूमिका पर है। खबर है कि इस फिल्म में उन्हें 20 किलो से भी ज्यादा वजन के कपड़े पहनने हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म में दीपिका को युद्ध के मैदान में तलवारबाजी करते हुए भी दिखाया जाएगा। इसकी ट्रेनिंग उन्होंने पिछले दिनों ली है। भारी-भरकम कपड़े में दीपिका को बेहतर दिखने के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के जलवे भी दिखाने होंगे। सुनने में आ रहा है कि वह आजकल अपने एक्शन वाले दृश्यों के लिए भी काफी तैयारी कर रही हैं। ‘बाजीराव मस्तानी’ मराठा साम्राज्य की कहानी है। इसमें पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं दीपिका के रियल लाइफ बॉयफेंड्र रणवीर सिंह। दीपिका इस फिल्म में रणवीर की दूसरी पत्नी यानी मस्तानी की भूमिका निभाने वाली हैं। जबकि उनकी पहली पत्नी काशीबाई के रोल में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button