जीवनशैली

2016 में ये रहेंगे होम डेकोर ट्रेंड्स, आप भी दें घर को नया लुक

interior-trend-2016-56878389ce7b9_lनया साल अपने साथ बहुत कुछ नया लेकर आया है। नए उत्साह, जोश और उमंगों के साथ इस साल  लाइफस्टाइल में खासा चेंज देखने को मिलेगा। बात यदि होम डेकोर की करें, तो साल-2016 में कुछ नए इंटीरियर ट्रेंड्स देखने को मिलेंगे। कलर, पैटर्न और थीम्स को लेकर बदलाव देखें जाएंगे। नए साल के अट्रैक्टिव और खास होम ट्रेंड्स पर एक नजर-

जियोमैट्रिकल टाइल्स

जिस तेजी से मॉर्डन इंटीरियर थीम होम डेकोरेशन का क्रे ज बढ़ रहा है, उसी तेजी से टाइल्स में भी नए-नए डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं। मॉर्डन इंटीरियर थीम में अट्रैक्टिव टाइल्स का ज्यादा यूज किया जाता है। यही वजह है कि मार्केट में विभिन्न डिजाइंस की टाइल्स अवेलेबल हैं। नए साल में जियोमैट्रिकल पैटर्न की टाइल्स खास तौर पर पसंद की जाएगी। इससे रूम को आर्टिस्टिक टच दिया जा सकता है।

आर्टिजंस निर्मित गुड्स

हस्तशिल्प प्रोडक्ट से घर को सजाने का ट्रेंड भी इस साल देखने को मिलेगा। खासकर लोकल आर्टिजंस की ओर से बनाए जाने वाले डिजाइनर पीसेज होम डेकोर की शोभा बनेंगे। एक्सपट्र्स के मुताबिक मॉर्डन इंटीरियर में भी हस्तशिल्प होम डिजाइनर पीसेज का जबरदस्त क्रे ज देखने को मिल रहा है। एेसे में आने वालों में इसकी संभावनाएं और बढ़ेंगी।

नैचरल स्टोंस

नैचरल स्टोंस का यूज भी पहले से ज्यादा किया जाएगा। खासकर इंटीरियर में इनका ज्यादा से ज्यादा यूज होगा। स्टोंस के अलावा रास्टिक वुडन से भी इंटीरियर की रौनक बढ़ेगी, क्योंकि इन दिनों रास्टिक वुडन का यूज काफी किया जा रहा है। लिविंग रूम से लेकर बेड रू म को इनके जरिए नैचलर लुक देने का क्रे ज देखने को मिल सकता है।

गिल्डिड वॉल पेपर एंड पेंट्स

2016 में गिल्डिड और मैटेलिक वॉल पेपर और पेंट्स का अट्रैक्शन छाएगा। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और नए साल में इसे काफी पसंद किया जाएगा।  मॉर्केट  में मैटेलिक पेंट्स को लेकर कई नई-नई तकनीक देखने को मिल रही है। वाकई में यह वॉल में जान फूंक देते हैं और उन्हें चमकीला भी बनाते है। एेसे में यदि आप भी अपने घर की दीवारों को ब्राइट लुक देना चाहते हैं, तो मैटेलिक वॉलपेपर, टैक्चर और सिम्पल पेंट करवा सकते हैं।

वुवन वॉल डेकोर

वॉल डेकोरेशन में भी नए-नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। यह ट्रेडिशनल आर्ट कई सालों पहले पसंद किया जाता था, जो एक बार फिर ट्रेंड में हैं। मोटे धागे से तैयार यह डिजाइनर पीस वॉल की शोभा बढ़ाता नजर आता है। इसे आप अपनी वॉल के अनुसार भी डिजाइन करवा सकते हैं, यह घर को नया और आकर्षक लुक देगा।

ग्राफिकल पिलो

तकनीक के विस्तार के साथ ही होम डेकोरेशन में ग्राफिक्स का यूज पहले से ज्यादा किया जाने लगा है। साल 2016 में इस ट्रेंड में बहुत कुछ नया जुड़ेगा। ग्राफिकल पिलोज सबसे ज्यादा पसंद किए जाएंगे। इनमें पॉप आर्ट के साथ-साथ थ्री-डी लुक भी देखने को मिलेगा। ग्राफिक्स में हर तरह के प्रिंट एक्सेप्ट होंगे, जिसमेंं जियोमैट्रिकल प्रिंट्स की डिमांड ज्यादा होगी।

Related Articles

Back to top button