राष्ट्रीय

2019 आने से पहले राज्य में हो सकती है बारिश व बर्फबारी

जम्मू 31 दिसम्बर। जम्मू-कश्मीर में बर्फीली हवाओं के कारण हाड़ कपकपा देने वाली सर्दी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी व बारिश की संभावना है। विभाग का कहना है कि नव वर्ष पर राज्य के पहाडी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मौसम में यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सकि्रय होने के चलते होगा।
इसी बीच कश्मीर घाटी में 21 दिसम्बर को शुरू हुआ चिल्ले कलां का दौर जारी है इसी कारण घाटी में हाड़ जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। चिल्ले कलां 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के बावजूद अभी तक बर्फबारी तथा बारिश नहीं हुई है और केवल शुष्क ठंड़ ही पड़ रही हैं।
वहीं श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिगी सेल्सियस रहा। इसी बीच पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 तथा शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का शून्य से नीचे 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button