ज्ञान भंडार

2020 में मालामाल रहेंगे वृष राशि के लोग

ज्योतिष : 2020 शुरू हो गया है। नववर्ष की शुरुआत से 23 जनवरी तक वृष राशि पर शनि की ढैया रहेगी और सात फरवरी तक मंगल की दृष्टि पड़ रही है। ऐसी स्थिति में वृष राशि के जातकों को अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि तीन फरवरी 2020 से वृष राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय शुरू होगा। 3 फरवरी से 28 फरवरी तक राशि स्वामी शुक्र उच्च राशिस्थ रहेगा। इससे धन लाभ का योग बन रहा है। इसके साथ ही जातक को उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। जातक को धैर्य से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। 23 सितम्बर से वर्ष के अंत तक वृष राशि पर राहु का संचार होगा। इस वजह से आपके बनते कार्यों में भी बाधाएं आएंगी, उन कामों में विलम्ब होगा। तीन मा​ह से अधिक का समय आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा।

मंगल की शुभ स्थिति होने से वैवाहिक जीवन और व्यापार दोनों ही अच्छा रहेगा। शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके ऊपर से शनि की ढैय्या खत्म हो जायेगी। जिससे रूके हुए कार्य फिर से बनने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति नये वर्ष में उत्तम रहने के आसार हैं। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी, व्यापारियों को लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। मई के बाद से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। लेकिन सितम्बर से फिर से आपकी वित्त स्थिति में सुधार आने लगेगा। मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। अविवाहित प्रेमी जातकों के संबंध भी मधुर बने रहेंगे। टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। धन अधिक खर्च होगा।

Related Articles

Back to top button