अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

2022 तक पॉपुलेशन में चीन को भी पछाड़ देगा भारत : UN

popuसंयुक्त राष्ट्र। भारत 2022 तक पॉपुलेशन के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। युनाइटेड नेशंस (यूएन) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब दोनों एशियाई देशों की आबादी 1.4 अरब होगी, तब भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी।
यूएन डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत का पॉपुलेशन बढ़ कर 1.5 अरब और 2050 तक 1.7 अरब होने का अनुमान है। वहीं, 2030 तक चीन की आबादी स्थिर बनी रहने की बात कही गई है। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट की भी संभावना है।यूएन ने दो साल पहले भी इसी तरह की रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें 2028 तक दोनों देशों की आबादी का अनुमान 1.45 अरब लगाया गया था। बता दें कि यूएन समय-समय पर ऐसे रिपोर्ट जारी करता रहता है।वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स: द 2015 रिविजन’ में अनुमान लगाया गया है कि दुनिया की जनसंख्या 7.349 अरब है, जो अगले 15 सालों में 8.5 अरब हो जाएगी। वहीं, 2050 तक इसके 9.725 अरब होने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button