उत्तर प्रदेशराज्य

भारत में कोरोना के 21,257 नए मामले, 271 लोगों की मौत

नई दिल्ली: भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,257 नए मामले सामने आए जबकि 271 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को साझा किए। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई मौतों के साथ, देश में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,50,127 हो गई है। साथ ही इसी अवधि में, कुल 24,963 संक्रमित लोग ठीक हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,32,25,2210 हो गई। भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.96 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 2,40,221 है, जो 205 दिनों में सबसे कम है।

सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.71 प्रतिशत हैं। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 1.64 प्रतिशत है, जो पिछले 105 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.53 प्रतिशत है, जो पिछले 39 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 122 के लिए 5 प्रतिशत से कम रही है। बीते 24 घंटों में कुल 13,85,706 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 58 करोड़ से अधिक हो गए।

इसी अवधि में 50,17,753 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोटरें के अनुसार 93 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। यह 90,68,525 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button