अजब-गजबफीचर्ड

आज का राशिफल : 11 मई 2018

मेष : लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बरसेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ को भी इस समय का लाभ होगा। अच्छे वेतन के साथ-साथ पदोन्नति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।भूतकाल में किया निवेश इस दौरान आपको दोगुना मुनाफ़ा देगा। शेयर बाजार में यदि निवेश किया है तो इससे भी अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
वृष : आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सॉफ्टवेयर टेक्नॉलिजी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। मर्चेन्ट नेवी या नौसेना से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा है। आप शॉर्टकट से धन कमाने के लिए आप प्रेरित रहेंगे। सोच-समझकर किए गए कार्य आपको लाभ पहुंचाएंगे।
मिथुन : प्रतिस्पर्धियों और उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है।नौकरी में आप सफलता का परचम लहरा सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं व उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को मन-माफ़िक़ नतीजे मिल सकते हैं। बिज़नेस में आपके द्वारा किये गए प्रयास रंग ला सकते हैं। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आपके प्रयास तेज़ हो सकते हैं। अच्छा पैसा कमाने के लिए आप अपनी आय के स्रोतों को थोड़ा और फैलाने का प्रयास करेंगे।
कर्क : अनैतिक कार्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता हो सकती है, ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय एक शुभ संकेत नहीं दे रहा। आपकी शारीरिक मुश्किलें बढ़ने के संकेत हैं। मन की इच्छा के अनुसार काम नहीं होने की वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। कार्य स्थल पर स्थिरता बरकरार रहेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्छा समय है। कुछ लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
सिंह : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य का मामला काफी अच्छा रहने की संभावना है। आप मानसिक शांति में समय बिता सकेंगे। शेयर बाजार से आपको मुनाफा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है।
कन्या : आपके स्वभाव में आज कुछ अधिक संवेदनशीलता रहेगी। कार्य सफलता से मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें असाधारण सफलता मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति का प्रत्यक्ष संबंध आपके पुरुषार्थ पर निर्भर रहेगा।
तुला : अपनी बौद्धिक शक्ति से लेखन कार्य और सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढ़ेंगे। आकस्मिक खर्च के योग हैं। सॉफ्टवेयर टेक्नॉलिजी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। मर्चेन्ट नेवी या नौसेना से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा है। आप शॉर्टकट से धन कमाने के लिए आप प्रेरित रहेंगे। सोच-समझकर किए गए कार्य आपको लाभ पहुंचाएंगे।
वृश्चिक : आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल हैं। स्वभाव का हठीलापन छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो अनेक समस्याओं का निराकरण होता दिखेगा। आपको प्रमोशन या किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र को लेकर भी आप कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा प्राप्ति के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने की सम्भावना है। बिज़नेस में आपको ज़बरदस्त धन लाभ होने के संकेत हैं।
धनु : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग हैं। नौकरी में भी आपकी क़िस्मत ख़ूब चमकने के आसार हैं। आप पहले के मुक़ाबले काफी जोश, ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं। व्यापारी बंधु की नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। मगर निवेश करते वक़्त आपको सतर्कता भी रखनी होगी। आर्थिक उन्नति करने के लिए यह समय आपके लिए काफी प्रगतिशील रहेगा।
मकर : आज दिन अच्छा है, आप किसी से अधिक वाद-विवाद न करें, वही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन नकारात्मक हो सकता है। पढ़ाई में भी मन कम ही लगेगा। जिन लोगों से आपको काम है या जिनकी मदद पर आप निर्भर हैं, हो सकता है उनसे आपको मदद न मिलें। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने में समय लग सकता है। कहीं से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है।
कुम्भ : आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। विद्यार्थी कोई एडवांस रिसर्च कर रहे हैं तो आपके लिए समय अनुकूल है। आप इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपनी करियर लाइफ को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। बिजनेस में नए सौदे भी इन दिनों में मिल सकते हैं। लम्बे समय से अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल जाएगा। हालांकि उसके लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट्स भी लगाने पड़ेंगे।
मीन : धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी की बातों में संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। नौकरीपेशा वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। अधिकारियों से बहस न करें। ख़र्चें बढ़ सकते हैं और आप आय से ज़्यादा ख़र्च करेंगे, इसलिए बेफ़िज़ूल के ख़र्चों से बचें। इस बीच आपकी सकारात्मक सोच आपकी बहुत मदद करेगी और आप अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

Related Articles

Back to top button