ज्ञान भंडार

24 नवंबर का लव राशिफल: प्रेम के मामले में आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

मेष —पति-पत्नी जिनके कोर्ट कचेहरी में तलाक के केश चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार आ सकता है। प्रेमी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पिक्चर को बहुत लाइक मिल सकते है।

वृषभ —पति-पत्नी मे अगर सास ससुर को लेकर तनाव चल रहा है तो वह कम होगा। सगाई करने से पहले साथी की छानबीन कर लें। माता की सेहत सुधरने की संभावना है। शादी की तैयारी करेंगे। कुछ जातक जीवन साथी ढूढेंगे।

मिथुन — जीवनसाथी के साथ परिवार के कारण झगड़ा हो सकता है। साथी के भावनाओं की कद्र कीजिए। पति-पत्नी खुशनुमा शाम बिताएंगे। बच्चों के अच्छे परिणाम आने का योग बन रहा है।

कर्क —रोमांटिक गीत सुना कर प्रेमी को खुश करें। आज का दिन आपके प्रेम का है। प्रेमी का भरपूर प्यार मिलेगा। आज आप परिवार के साथ कही घुमनें भी जा सकते है।

सिंह —आज प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। बॉस के कारण कार्यों में अधिकता रहेगी। प्रेमी को यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की कलह कम होगी। प्रेम के टूटे हुऐ रिश्तों में सुधार आएगा।

कन्या —जैसे प्रेमी की आप तलाश कर रहें थे वैसी आपको आज मिल सकती है। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा और कही घुमनें भी जा सकते है। शादीशुदा जीवन में खुशियां आ सकती है।

तुला —विवाह और प्रेम के लिए आशावादी दिन है। आपका अपने प्रिय के प्रति बहुत लगाव है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। आपका आकर्षण लव पार्टनर को आपके और करीब लाएगा।

वृश्चिक —प्रेमी के साथ संबंध मधुर होंगे। अगर आप अकेले हैं और रोमांस जीवन में नहीं है तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की संभावना है। आपके बनाएं हुए रिश्ते लंबे चलेंगे। प्रेमी के साथ घुमनें का कार्यक्रम बन सकता है।

धनु — रोमांस और लव लाईफ के लिए दिन अनुकूल है। लव पार्टनर आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है। कोई घटना आपको प्रेमी को लेकर आश्चर्य चकित कर सकती है।

मकर —आप अपने प्रेमी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होंगे। जीवनसाथी विरोधियों से परेशान रहेगा और आपसे सहारे की उम्मीद करेगा।

कुम्भ —प्रेमी को धन लाभ होने की संभावना है। प्रेमी से नरमी से पेश आएं। भावी जीवनसाथी से मुलाकात होगी। आंखों की तकलीफ बढ़ सकती हैं। रोमांस की गाड़ी ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन प्रेम में अशांति रह सकती है। पत्नी के लिये तौहफा खरीद सकते है।

मीन —प्रेमी से आपसी दूरियां कम होंगी। साथी के करीब आएंगे। बॉस से कहासुनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घुमनें जा सकते है। प्रेमी शादी के लिये बाधित कर सकता है। अपने पर संयम रखें।

Related Articles

Back to top button