अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

जापान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप, फुकुशिमा में धरती कांपी

जापान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप, फुकुशिमा में धरती कांपी

फुकुशिमा: जापान के फुकुशिमा प्रांत में रविवार को लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीटियरोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक शाम करीब सवा 4 बजे आये भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 रही।इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

फुकुशिमा में शनिवार रात भी 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 140 लोग घायल हुए थे। इसके झटके टोक्यो तक महसूस किए गए थे। चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी कात्सुनोबु कातो ने बताया कि शक्तिशाली भूकंप के कारण देश के 9.50 लाख घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भूकंप के बाद, जापानी सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय में एक टास्क फोर्स बनाई है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अफसरों से कहा है कि वे नुकसान का जल्द सर्वे करें।

2011 में भूकंप के बाद सुनामी से हुई थीं 16 हजार मौतें

जापान में इसी जगह 10 साल पहले मार्च 2011 में 9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के कारण जबर्दस्त सूनामी आई थी। तब उठी सूनामी की लहरों ने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को तबाह कर दिया था। इसे पर्यावरण को नुकसान के लिहाज से बड़ी घटना माना गया था। तब समुद्र में उठी 10 मीटर ऊंची लहरों ने कई शहरों में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 16 हजार लोगों की मौत हुई थी।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:—  भारत-पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग, घुसपैठिया ढेर, 70 करोड़ की हेरोइन बरामद 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button