अन्तर्राष्ट्रीय

26 साल पुराने शुक्राणु से महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

एडिनबर्ग (एजेंसी)। स्कॉटलैंड के चिकित्सकों ने नि:संतान लोगों के लिए एक नई उम्मींद की किरण जगा दी है। हाल ही में वैज्ञानिकें ने 26 साल पहले संरक्षित किए गये स्पर्म (शुक्राणुओं) से एक शख्स को पिता बनाने में सफलता हासिल की है। दरअसल कैंसर पीड़ित एक शख्स ने 26 साल पहले अपने स्पर्म को स्टोर कराया था।अब जाकर उसी की मदद से उसे पिता बनने का सौभाग्य मिला है। ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ है।

इससे पहले 23 साल तक फ्रिज किए गए स्पर्म के जरिए बच्चे का जन्म हुआ था। इन दोनों घटनाओं को चिकित्सा विज्ञान की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही इसे इस रूप में भी देखा जा रहा है कि इस प्रक्रिया से नपुंसकता के मामले को कम करने में भी सहयोग मिल सकते हैं। खबरों के मुताबिक एक स्कॉटिश म्यूजिशन ने 21 साल की आयु में अपने स्पर्म को स्टोर कराया था। इन्हीं स्पर्म की सहायता से वह 47 साल की उम्र में पिता बने हैं। संगीतकार फिलहाल कैंसर के मरीज हैं।

कैंसर के इलाज के लिए स्कॉटिश म्यूजिशन को कीमोथेरपी कराना पड़ा था, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके प्रजनन क्षमता खत्म होने की बात कही। इसके बाद म्यूजिशन काफी मायूस हो गए थे, लेकिन उन्हें अचानक याद आया कि 26 साल पहले उन्होंने डॉक्टर की सलाह पर अपने स्पर्म स्टोर कराए थे। इसके बाद उसी स्पर्म की मदद से उनकी 37 वर्षीय पत्नी गर्भवती हो सकीं। इतने पुराने स्पर्म से भी म्यूजिशन की पत्नी ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है, जिसमें एक बेटा और दूसरी बेटी है।सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

Related Articles

Back to top button