जीवनशैली

29 फरवरी: वैलेंटाइन वीक में चूके, तो आज करें प्रपोज क्योंकि…

proposal_650x400_71450244623दस्तक टाइम्स एजेंसी/आज 29 फरवरी है और ऊपर से सोमवार। बैंक की हड़ताल और जेटली जी के बजट को लेकर अगर आप चिंतित हैं, तो आज की तारीख से जुड़ी एक रोमांटिक रिवाज के बारे में आपको बताते हैं, जिसे जानकर आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा।

क्या है लीप ईयर प्रपोजल

बरसों पहले आयरलैंड में सेंट ब्रिजिड ने सेंट पैट्रिक से डील की थी कि महिलाओं को भी पुरुषों को प्रपोज करने का मौका मिलना चाहिए। तब सेंट पैट्रिक ने कहा कि हर लीप डे यानी 29 फरवरी को महिलाएं प्रपोज कर सकती हैं।

लड़के नहीं ठुकरा सकते लड़की का प्रस्ताव
साल 1288 में स्कॉटलैंड में एक कानून पास हुआ जिसके मुताबिक अगर कोई लड़की इस दिन किसी लड़के को प्रपोज करती है तो लड़का उसे इंकार नहीं कर सकता। अगर लड़के ने लड़की के शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो उसे जुर्माना देना होगा।

प्रपोज करते वक्त लड़कियों को पहनाना होता है लाल स्कर्ट/पेटीकोट
लाल प्यार का रंग होता है। शायद यही वजह है कि लीप ईयर प्रपोजल में लड़कियों के लिए लाल रंग की स्कर्ट या पेटीकोट पहनने की बात कही गई। एक खास रंग पर जोर इसलिए दिया गया ताकि सामने वाले लड़के को ये इशारा मिल सके कि लड़की उसे प्रपोज करने वाली है।

जुर्माने के तौर पर इसलिए देते हैं ग्लव्ज…

अगर लड़के ने लड़की का प्रस्ताव ठुकराया तो जुर्माने के तौर पर उसे लड़की को 12 जोड़ी ग्लव्ज देना होगा। माना जाता है कि प्रपोज करने वाली लड़की सामने वाले लड़के से अंगूठी की उम्मीद लगाए होती है। अब जब उसका प्रस्ताव लड़के ने ठुकरा दिया तो उसका दुख कम करने के लिए उसे ग्लव्ज देने का नियम है ताकि उसकी हथेली छुप जाए और वो अपनी सूनी पड़ी रिंग फिंगर को देख और दुखी ना हो।
आज आपने भी किया प्रपोज तो फायदे में रहेंगी आप भले ही आज की तारीख में किसी को भी अपने दिल की बात कहने के लिए चार साल का इंतजार नहीं करना पड़ता। लेकिन अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो लीप ईयर प्रपोजल से आपको ये फायदे हो सकते हैं-
‘हट के’ होगा आपका प्रपोजल
वाई शुड ब्वॉयज हैव ऑल द फन! लड़कियां भी तो घुटने पर बैठकर अपने दिल की बात बयां कर सकती हैं ना। आज के दिन ऐसा करने का तो दस्तूर भी है।
ऐसा ‘प्रपोजल’ वो भी न भूल पाएंगे
वैसे तो जिस भी दिन प्रपोज किया जाए वो तरीख वैसे ही खास हो जाती है। लेकिन अगर खास तारीख पर इसे किया जाए तो सोने पे सुहागा। इसलिए अगर आप वैलेंटाइन वीक, प्रपोज डे या जो स्पेशल तारीख आप दोनों की जिंदगी से जुड़ी हो, उस वक्त आप दिल की बात न कह पाए उसे आज कहेंगे तो जाहिर तौर पर ये सबको याद रहेगा।
बना रहेगा आपकी प्रपोजल डेट का चार्म
जिस तरह ‘लीपर्स’ (वो लोग जिनका बर्थ डे 29 फरवरी को है) को जब भी अपना जन्मदिन इसी तारीख पर मनाने का मौका मिलता है तो वो बड़े दिल से इस दिन का जश्न मनाते हैं, ठीक उसी तरह अगर आपने भी आज के दिन कुछ खास किया तो उसे सेलिब्रेट करने का इंतजार और फिर उसका मजा जो 4 साल के मौके पर मिलेगा, शायद आपको तब ना मिले जब आपने ये काम रेगुलर तारीख पर की।
जरूरी नहीं कि इस रोमांटिक प्रथा का फायदा केवल लड़कियों को ही मिले। पुरुष भी तो आज की खास तारीख पर प्रपोज कर सकते हैं, रोका किसने है।
तो शान से जाइए और अपने प्रपोजल को लीपर्स की तरह भाग्यशाली बनाइये।

Related Articles

Back to top button