National News - राष्ट्रीयTOP NEWS

3 दिन बाद दिल्ली पहुंचेगा मानसून, मध्य भारत में ठहरने से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जहां बादल आफत बनकर बरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश का उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी के कारण दिल्ली और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी बढ़ने कारण मानसून का मध्य भारत में रूकना है। इस साल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से प्री मानसून बारिश भी कम हुई है। इस कारण से भी गर्मी में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 72 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि तब तक गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में हवाओं से नमी गायब है इसलिए लू चल रही है।

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट
मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बार देर से पहुंचे मानसून ने बरसात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो किसी एक दिन में 5 जुलाई, 1974 के बाद दूसरी और 26 जुलाई, 2005 के बाद की सबसे भीषण बरसात है।

जुलाई माह के पहले दो दिन में ही रिकॉर्ड 467 मिमी बरसात व जलभराव के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सड़क से लेकर रेल ट्रैक और आसमान तक में यातायात थम जाने से जनजीवन को पूरी तरह ठप हो गया है। मुंबई-पुणे में दीवार व नासिक में वाटर टैंक गिरने से 43 लोगों समेत पूरे महाराष्ट्र में 39 की जान हादसों में चली गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक मूसलाधार बरसात जारी रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते एमबीबीएस आदि में प्रवेश के लिए कागजात सत्यापन 5 जुलाई तक टाल दिया गया है। मुंबई विश्वविद्यालय ने भी बीएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button