अपराधउत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबादफीचर्डराज्य

मुरादाबाद में 4 किलो गांजे के साथ 3 महिला और 1 पुरुष गिरफ्तार

मुरादाबाद, 13 अक्टूबर 2021 (आलम वारसी) :  मुरादाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 4 किलो गांजा के साथ 3 महिलाओं व 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मुरादाबाद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत आज थाना सिविल लाइन पुलिस ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के फ़क़ीरपुरा से 4 किलो गांजे के साथ 3 महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद चारों को जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि सिविल लाइन पुलिस को काफी समय से सिविल लाइन क्षेत्र में गांजा बेचने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर द्वारा मिली सूचना को आधार मानते हुए पुलिस ने आज फकीर पूरा में दबिश देकर 4 किलोग्राम गांजे के साथ तीन महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक चारों सिविल लाइन के फकीरपुर के रहने वाले हैं और काफी समय से गांजे का कारोबार में लिप्त है।

Related Articles

Back to top button