ज्ञान भंडार

5 करोड़ का सट्टा: कोहली लगा रहे थे छक्के इधर हर शॉट पर लगी बोलियां

द7_1445540500 (2)स्तक टाइम्स/एजेंसी- राजस्थान: अजमेर. दरगाह थाना क्षेत्र में पन्नीग्रान पुलिस चौकी से मात्र पांच कदम दूरी पर लंबे समय से संचालित सट्टे के ठिकाने पर गुरुवार को पुलिस की विशेष टीम ने दबिश देकर करीब पांच करोड़ 20 लाख रुपए का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। अश्लील छायाचित्र ब्लैकमेल कांड में कुख्यात नफीस चिश्ती के घर में यह कारोबार चल रहा था।
 
एसपी विकास कुमार के निर्देश पर पुलिस की स्पेशल टीम ने कार्रवाई की। दरगाह थाना पुलिस को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगने दी गई। पुलिस जवानों ने नफीस के मकान की पांचवीं मंजिल पर स्थित कमरे से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लैपटॉप, 15 मोबाइल फोन, फोन रिकार्डर और करीब दो लाख रुपए की नकदी बरामद की। सटोरियों से बरामद लैपटॉप में करीब पांच करोड़ रुपए के सट्टे सौदे का हिसाब मिला है। ये लोग भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को खेले गए क्रिकेट मैच पर सट‌्टेबाजी कर रहे थे।
 दुबई में है सट्टे का मुख्य बुकी
नफीस के मकान में संचालित क्रिकेट सट्टे के कारोबार के तार दुबई में मुख्य बुकी बंटी से जुड़े हुए थे। धोलाभाटा इलाके का बंटी लंबे समय से सटोरियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। बंटी ने लोकल सटोरियों को भी अपने नेटवर्क से जोड़ रखा है। गुरुवार को नफीस के मकान से पकड़े गए दुर्गेश चंडक, हनीफ अहमद, तुषार सट्टा कारोबार से लंबे समय से जुड़े हैं। शहर के छोटे सटोरिए इनके पास सौदे बुक कराते थे। पुलिस आरोपियों से बरामद लेपटॉप से इस नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button