मध्य प्रदेशराज्य

20 फीट गहरे बोरवेल में गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत; बाहर से ऑक्सीजन सप्लाई भी नहीं आई काम

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में मंगलवार को बोरवेल में गिरने से पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने शाम को मीडिया को बताया कि लड़के को बोरवेल से निकाल लिया गया लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंडाला डावरी गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। व्यास ने बताया कि लड़का करीब 20 फुट की गहराई पर फंस गया था।

उन्होंने बताया कि मशीन की मदद से एक समानांतर गड्ढा खोदा गया और बच्चे को निकालने में कामयाबी मिली, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। व्यास ने कहा, ‘‘हम बोरवेल मालिक और बोरिंग मशीन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं, जिन्होंने गड्ढा खोदा और उसे खुला छोड़ दिया।”

Related Articles

Back to top button