अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में 6 साल के फिलिस्तीनी बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, Israel-Hamas युद्ध से हमलावर बुजुर्ग में पनपी नफरत

शिकागो: इजरायल हमास जंग का बुरा असर दुनिया के अन्य देशों में भी दिख रहा है। अमेरिका के शिकागो में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। एक व्यक्ति ने रविवार को छह साल के बच्चे पर चाकू से हमला कर दिया, जिसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, हत्यारे ने बच्चे की मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक 71 वर्षीय बुजुर्ग, जोसेफ जुबा को गिरफ्तार किया है। शिकागो के इलिनोइस से ताल्लुक रखने वाले इस बुजुर्ग पर हेट क्राइम को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। विल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक बयान में कहा कि मुस्लिम समुदाय से होने के चलते आरोपी ने दोनों पर हमला किया।

killing of a 6-year-old Palestinian child : शेरिफ कार्यालय ने जानकारी दी कि रविवार को दोनों लोग घायल अवस्था में घर में मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना शिकागो से तकरीबन 64 किलोमीटर दूर पश्चिम की तरफ एक रिहायशी इलाके में घटी है। पीड़ित परिवार एक किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने जानकारी दी कि एक महिला ने 911 पर कॉल कर बताया कि उनका मकान मालिक उनसे झगड़ा कर रहा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बेडरूम में महिला और बच्चा घायल अवस्था में पड़े हुए थे। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले। वहीं, आरोपी मकान मालिक जोसेफ जुबा अपने घर में जमीन पर बैठा मिला, वो भी घायल अवस्था में था।

पुलिस ने आगे बताया कि बच्चे पर चाकू से 26 बार वार किए गए थे। इसके अलावा महिला के शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा चाकू के घाव मिले हैं। अधिकारियों ने मृतकों के नाम बताए, लेकिन काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस के शिकागो कार्यालय ने परिवार के एक सदस्य के साथ रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन की योजना बनाई और पीड़ितों की पहचान वाडिया अल-फयूम के रूप में की गई, जो एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी लड़का था।

Related Articles

Back to top button