National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

70 श्रद्धालुओं का छोटा जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Amarnath-1जम्मू। दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आज 70 श्रद्धालुओं का छोटा जत्था रवाना हुआ। पुलिस ने बताया कि तीन वाहनों में सवार 70 श्रद्धालुओं का यह 43वां जत्था आज सवेरे साढ़े चार बजे जम्मू में भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुआ। जत्थे में 37 पुरूष और 7 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि यह जत्था जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन को पार कर चुका है और बालटाल तथा पहलगाम के आधार शिविरों के अपने गंतव्य तक आज शाम तक पहुंच जाएगा। आज के इस जत्थे को मिलाकर अब तक 54,272 श्रद्धालु जम्मू के आधार शिविर से अमरनाथ के लिए रवाना हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button