ज्ञान भंडार

8 माह बाद यहां फिर लगी रहस्यमयी आग, बेड-पंखे और खिड़कियां जले

mystical-fire_1476424764शेर सिंह के घर एक बार फिर रहस्यमयी आग से डबल बेड, गद्दे, सोफे और पंखों के अलावा खिड़कियां जलकर राख हो गईं। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। हिमाचल के बिलासपुर जिले के बाड़ी गांव में रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह के घर दो दिन पहले शुरू हुई इस आग से हजारों का सामान जल चुका है। बीते वर्ष रहस्यमयी आग के कारण अपना सब कुछ गंवा चुके शेर सिंह ने नया आशियाना बनाया था। अब फिर से रहस्यमयी आग लगना शुरू हो गई है। 
 
आठ महीने बाद दोबारा इस आग का शुरू होना तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहा है। बीते वर्ष फोरेंसिक टीम ने कई बार यहां का दौरा किया था, लेकिन आग लगने के कारणों का पता नहीं चला था। पुलिस और वैज्ञानिक भी कई सैंपल लैबों को भेज चुके हैं। सचाई सामने लाने को हर तरह के प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन रहस्यमयी आग से पर्दा नहीं उठा है। 

Related Articles

Back to top button