उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम बाराबंकी के 80 कर्मचारी हुए सम्मानित

बाराबंकी (उमेश यादव): जिले के परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा लॉकडाउन अवधि में अन्य प्रदेशों से आए श्रमिकों एवं प्रवासियों को परिवहन निगम की बसों के द्वारा उन्हें भेजने का कार्य किया गया था।इस कार्य के लिए गुरुवार को बाराबंकी डिपो के 80 कोरोना वारियर्स कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परिवहन निगम बाराबंकी के कर्मचारियों को आज सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आर एस वर्मा ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में सी पी मिश्र, आशीष कुमार यादव, अमित कुमार शर्मा, शिव कुमार यादव, अनूप गुप्ता,  वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद आमिर, पंकज रस्तोगी, श्रीमती रेखा अरोड़ा, श्रीमती ज्योतिमा निगम, रेनू वर्मा,  नीलम यादव, मनाली गुप्ता, श्याम कुमार तिवारी, महेंद्र सहित कुल 80 कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने पर सम्मानित करते हुए प्रशंसा पत्र दिया गया।

Related Articles

Back to top button