अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

बोको हराम के आतंकियों के साथ झड़प, 32 सैनिक मरे

boko-haram_5650db9867cd7एजेंसी/ नाइजर : नाइजीरिया से लगी नाइजर सीमा पर बोको हराम के आतंकियों के साथ झड़प हुई। जिसमें करीब 32 सैनिक मारे गए। दरअसल से ने अपना अभियान चलाया। इस दौरान पूर्वोत्तर बोर्नो प्रांत में हुई लड़ाई में बोको हराम के 19 आतंकियों की मौत हो गई। दूसरी ओर सेना के 2 जवान झड़प में घायल  हो गए। इस मामले में रक्षा मंत्रालय ने बयान देते हुए कहा कि नाइजर में झड़प में सैकड़ों हमलावरों ने बोसो के नाइजर कस्बे में सैन्य चौकी पर हमला कर दिया।

नाइजर के 30 और नाइजीरियार के दो सैनिकों की मौत हो जाने के ही साथ 67 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बोको हराम के लोगों ने जिस कस्बे को अस्थायी तौर पर नियंत्रण में लिया उसका नियंत्रण समाप्त हो गया है।

पूर्व सांसद एल्हाज अबुबकर द्वारा कहा गया कि शाम ढलते समय इन आतंकियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी के दौरान उन्होंने अल्लाहू अकबर के नारे लगाए। इता ही नहीं सुबह तक बोको हराम ने यहां पर अपनी मनमर्जी चलाई।

Related Articles

Back to top button