ज्ञान भंडार

भारत में एक ऐसा देश जहां मुस्लिम मानते है जन्माष्टमी,

janmashtmiजयपुर। भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्म के लोग प्यार से रहते हैं। वहीं राजस्थान में एक ऐसा शहर है, जहां लोगों को गंगा-जमुना संस्कृति देखने को मिलती है। यहां के हिन्दू- मुस्लिम जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाते हैं।

जन्माष्टमी मानाने के लिए पहुंचते हैं लोग

यहां मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाते हैं। राजधानी जयपुर से 200 किलोमीटर दूर झुंझुनू जिले के चिरवा में नरहर की दरगाह है। जिसे शरीफ हजरत हाजिब शकरबार दरगाह के रूप में भी जाना जाता है। यहां भगवान कृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर तीन दिनों का उत्सव आयोजित किया जाता है।

त्योहार के दौरान दरगाह के आसपास 400 से ज्यादा दुकानें सज जाती हैं। कृष्ण के जन्मदिन की रात यहां मंदिरों की तरह ही कव्वाली, नृत्य और नाटकों का आयोजन होता है। दरगाह के सचिव उस्मान अली कहते हैं।

 यह कहना बेहद मुश्किल है कि यह त्योहार कब और कैसे शुरू हुआ, लेकिन इतना जरूर है कि यह राष्ट्रीय एकता की सच्ची तस्वीर पेश करता है। क्योंकि त्योहार को यहां हिंदू, मुस्लिम और सिख साथ मिलकर मनाते हैं।

पठान ने आगे कहा कि ‘यह पर्व पिछले 300-400 वर्षों से मनाया जा रहा है। यहां हर समुदाय के लोग आते हैं। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं और मुस्लिमों में भाईचारे को बढ़ावा देना है।

 

Related Articles

Back to top button