ज्ञान भंडार

झारखंड में धोनी की बायोपिक टैक्स फ्री

dhoni_with_sushant_27_09_2016रांची। भारतीय वनडे और टी 20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले झारखंड सरकार ने ऐलान किया है कि झारखंड में ये मूवी टैक्स फ्री होगी।

झारखंड सरकार की तरफ से राजपत्र अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी गई। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक ये फैसला झारखंड में खेल को बढ़ावा देने और लोकहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। गौरतलब है कि धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म में उनकी भूमिका अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button