ज्ञान भंडार

झारखंड क्रिकेट संघ ने सदस्यता के लिए पूछा भगवान राम की बहन का नाम!

cricket_1473157977टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गृह राज्य झारखंड के क्रिकेट संघ ने ‘आम आदमी’ को सदस्यता देने के लिए एक परीक्षा आयोजित की। सदस्यता पाने के इच्छुक करीब 940 आवेदकों ने परीक्षा दी। मगर सदस्यता पाने के लिए आवदकों से जो सवाल पूछे गए उन्होंने परीक्षार्थियों के होश ही उड़ा दिए। 941 आवेदकों में से 300 तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 200 आवेदक सिर्फ 3 अंक ही जुटा पाए। इस परीक्षा में 45 मिनट के अंदर 40 सवालों के जवाब देने थे।
इस परीक्षा में भगवान राम की इकलौती बहन नाम पूछा गया। साथ ही युनानी देवी-देवताओं और मार्क्सवादी विचारधारा से जुड़े भी सवाल थे। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने पहले ही साफ कर दिया था कि क्रिकेट से जुड़े 20 सवाल और अन्य खेलों से 10 सवाल पूछे जाएंगे।
 

Related Articles

Back to top button