ज्ञान भंडार
बिहार, की नदी से निकला पेट्रोल-डीजल,
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/10/img_20161020021335.jpg)
PATANA: BIHAR में एक नदी से PETROL डीजल और कैरोसीन निकल रहा है। लाखों लोख उसे लूटने के लिए नदी किनारे भी पहुंचे। अब सोच रहे होंगे ये मामला क्या है।
तो आपको बताते हैं कि औरंगाबाद के मनिका गांव के पास केशहर नदी से पेट्रोल डीजल और केरोसिन निकल रहा है। ये सूचना आग की तरह गांवों में फैल गई जिसके बाद लोगों की भीड़ नदी के पास उमड़ पड़ी।
![](http://www.thehindu.com/multimedia/dynamic/02037/Kosi_2037399f.jpg)
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम बच्चे नदी के पास खेल रहे थे। तभी बच्चों की नजर नदी की तरफ गई तो नदी के पानी में तैलीय पदार्थ के बुलबुले निकल रहे थे।
बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी खबर प्रशासन और मीडिया को दी। इसके बाद नदी के तट पर इस आश्चर्य को देखने मदनपुर बीडीओ अतुल प्रसाद और सीओ अजीत कुमार मौके पर पहुंचे।
![](http://s3.india.com/wp-content/uploads/2014/08/flood-bihar.jpg)
सभी अधिकारियों की उपस्थित में नदी के तट पर 50 फुट के अंतराल पर जब थोड़ी खुदाई की गयी। तो वहां से केरोसिन या डीजल की गंध आ रही थी। जिसके बाद अन्दर तक खुदाई करने पर प्रशासन के अधिकारीयों ने जब गिली मिट्टी को छूकर देखा, तो हाथ तैलीय हो गया जिसके बाद डीजल और केरोसिन के निकलने की की सुचना की पुष्टि की गई। इधर, नदी के तट से डीजल या केरोसिन निकलना ग्रामीणों के लिए आश्चर्य के साथ-साथ जांच का भी विषय बन रहा है।