ज्ञान भंडार
कपिल के शो पर इस अंदाज में दिखे रणबीर-ऐश्वर्या और अनुष्का

मुंबई.रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर पहुंचे। उन्होंने यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का प्रमोशन किया। इस दौरान जहां सुनील ग्रोवर और ऐश्वर्या की फनी केमिस्ट्री ने सबको खूब ठहाके लगवाए। वहीं, सुगंधा मिश्रा फनी अंदाज में रणबीर को प्रपोज करती दिखीं।’कजरारे…’ पर किया रणबीर-ऐश्वर्या ने डांस…रणबीर, ऐश्वर्या और अनुष्का ने फिल्म ‘बंटी और बबली’ के फेमस सॉन्ग ‘कजरारे…’ पर शानदार डांस परफॉर्म किया। अली असगर और कीकू शारदा ने ‘ऐ दिल…’ के स्टार्स के साथ फन मोमेंट्स शेयर किए। बता दें कि करण जौहर डायरेक्टेड ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज डेट 28 अक्टूबर है।
