पहले हफ्ते में बिग बॉस के घर से इंडिवालों की टीम से प्रियंका जग्गा बाहर हो गई हैं। उनका जाना खुद सलमान खान को भी हैरान कर रहा है। करे भी क्यों न, बिग बॉस को पहले ही हफ्ते में प्रियंका जग्गा ने खूब मनोरंजक बनाया। लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका जग्गा पूरी तरह से घर से बाहर नहीं हुई हैं। इसके संकेत खुद सलमान खान और बिग बॉस ने दिए हैं। देखना ये होगा कि प्रियंका की कब और कैसे वापसी होती है।
पहला संकेत
प्रियंका जग्गा के घर से बेदखल होने की घोषणा करने से पहले सलमान लगातार कहते सुने गए कि वो पहले ही हफ्ते में किसी का बेघर होना पसंद नहीं करते। सलमान ने ये भी कहा कि हरेक को प्रदर्शन का अवसर मिलना चाहिए। तो क्या उनका इशारा प्रियंका जग्गा के लिए था।
दूसरा संकेत
जब सलमान बेदखली की घोषणा के बाद प्रियंका से स्टेज पर बात कर रहे थे तो कहा कि प्रियंका के जाने से वो खुद हैरान हैं। वे उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका अंत तक रुकेंगी।
तीसरा संकेत
जब सलमान प्रियंका को घर से बाहर जाने के लिए कह रहे थे तो उन्होंने बिग बॉस के घर जाने वाले गेट की तरफ इशारा किया। हालांकि सलमान ने बात घुमाते हुए कहा, ‘वो वाला गेट नहीं, वो बिग बॉस के घर के अंदर जाता है, आपको इस तरफ से जाना है…. अपने बच्चों और पति के पास’।
चौथा संकेत
जैसे ही प्रियंका की घर से बेदखली हुई तो कुछ ही देर बाद घर में उसके बड़े-बड़े कटआउट दिखाई दिए। लाइव फीड में देखा गया कि प्रियंका का एक कटआउट बाथरूम में तो दूसरा घर के गार्डन एरिया में रखा है।