ज्ञान भंडार

मंडी में ब्यास नदी में गिरी बस, 17 लोगों की मौत

05_11_2016-bus_acc
मंडी में एक बड़ा बस हादसा हो गया। मंडी के बिंद्राबनी चेक पोस्‍ट के समीप एक निजी बस के ब्यास नदी में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई है।

मंडी [जेएनएन] : मंडी में एक बड़ा बस हादसा हो गया। चंडीगढ़-मनाली एनएच में मंडी के बिंद्राबनी चेक पोस्ट के समीप एक निजी बस के ब्यास नदी में गिर जाने से 17 लोगों की मौत हो गई हैं। इनमें दो महिलाएं व 15 पुरुष शामिल हैं। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। बस को ब्यास नदी से निकाल लिया गया है। कनिका बस सेवा मंडी से कुल्लू जा रही थी। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है।

हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। अब तक 29 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि मौके पर राहत व बचाव कार्य चले हुए है। बस की चपेट में एक बाइक भी आई हुई है। बस सड़क के किनारे लगे एक पैरापिट को तोड़ते हुए सीधे ब्यास में जा गिरी। बस का पिछला हिस्सा ब्यास नदी में डूब गया। इससे अधिकतर लोग पानी में डूब गए तथा उनकी मौत हो गई। एक घायल को मंडी से शिमला रेफर किया गया था। उसकी सुंदरनगर के समीप मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button