जीवनशैली
साइनस की समस्या को जड़ से मिटाता है गाजर का रस
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/12/home-remedy_1482386256.jpeg)
![home-remedy_1482386256](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/12/home-remedy_1482386256-300x300.jpeg)
लहसुन- लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये बहुत सी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। रोज तीन से चार लहसुन की कली खाने से साइनस में आराम मिलता है। साथ ही ये साइनस के संक्रमण को भी बढ़ने से रोकता है।
गाजर का रस- इस समस्या के लिए आप गाजर का रस पी सकते हैं। इसे चुकंदर और पालक के रस के साथ भी मिलाकर पी सकते हैं। साइनस की समस्या के लिए ये एक कारगर उपाय है।
स्टीम लें- साइनस में नाक के पास की त्वचा को नम रखना होता है। इसके लिए चेहरे पर गर्म पानी की भाप ली जा सकती है या चाहें तो गर्म पानी में तौलिया डुबोकर अपने चेहरे पर रख लें। इसे रोज पांच से दस मिनट करने से आराम मिलेगा।
पानी पिएं-शरीर में पानी की कमी की वजह से साइनस की दिक्कत होती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हो सकता है कि आगे चलकर ये भयानक रूप ले ले। इस वजह से आपको सांस संबंधी बीमारी का शिकार होना पड़ सकता है।
अजवायन का तेल- अजवायन के तेल की कुछ बूंदे पानी में डालें और उसे उबाल लें। अब इस पानी से चेहरे पर भाप लें, आराम मिलेगा।
हर्बल चाय- सेज, पुदीना और सौंफ को गर्म पानी में उबालें और गाढ़ा कर लें। दिन में दो बार इस मिश्रण के सेवन से आपको आराम मिलेगा।
जैतून का तेल- नाक और आंखों के चारों ओर जैतून का तेल लगाएं। इससे नाक बंद नहीं होती।
इसके अलावा सिगरेट जैसी धुआं छोड़ने वाली चीजों की वजह से साइनस की समस्या होती है। इसके लिए आपको ऐसी किसी भी चीज से दूर रहना चाहिए।