स्पोर्ट्स
‘द ग्रेट खली’ के लाखों फैन्स के लिए गुड न्यूज, फिर से रिंग में नजर आएंगे
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/01/khali_1472403805.jpeg)
wwe चैम्पियन द ग्रेट खली के लाखों फैन्स के लिए बड़ी गुड न्यूज। वे एक बार फिर से रिंग में विरोधियों को धूल चटाते हुए नजर आएंगे, जानिए कब?खली 2017 के बाद पहली बार पहलवानी करते नजर आएंगे और वो भी अमेरिका में। इस साल फरवरी और मार्च में उनकी रोमांचक फाइट देखने को मिलेगी।
बताया जा रहा है कि WWE खली को एक बार फिर साइन कर सकती है। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ उन्हें लड़ा सकती है। WWE का मानना है कि स्ट्रोमैन के साथ खली से बेहतर कोई और नहीं लड़ सकता।
4 मार्च 2017 को क्वीन्स, न्यूयॉर्क के लागार्डिया होटल में द बिग इवेंट होने जा रहा है। इसमें द ग्रेट खली शिरकत करेंगे और वे इसका प्रमोशन करते हुए भी नजर आएंगे। इस इवेंट में मुकाबलों की घोषणा की जाएगी।