अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

अलकायदा आतंकी अदालत में पेश होगा : ओबामा

aaaवाशिगटन (एजेंसी)। अमेरिका में गिरफ्तार किए गए अलकायदा के आतंकवादी अललीबी को न्यायालय के समझ पेश करेगा यह कहना है अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का । ओबामा का कहना था कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अल-कायदा के आतंकवादी अबु अनस अल-लीबी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अल-लीबी की गिरफ्तारी युद्ध नियमों के मुताबिक हुई है। सूत्रों के अनुसार ह्वाइट हाउस में केंद्रीय सरकार के शटडाउन के मुद्दे पर आयोजित टेलीविजन प्रेस  कांफ्रेंस में ओबामा ने यह बात कही। यह पूछे जाने पर कि क्या 1998 में तंजानिया एवं केन्या में अमेरिकी दूतावासों पर हुए हमलों के गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी अल-लीबी के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन किया गया, ओबामा ने सवाल को टाल दिया और जोर देकर कहा कि अमेरिका के पास साजिश और हमलों में अल-लीबी के  शामिल होने के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने कहा, ”अल-लीबी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।” अमेरिकी सेना ने बीते शनिवार लीबिया में एक अभियान के तहत लंबे समय से अल-कायदा के सदस्य रहे अबु अनस अल-लीबी को गिरफ्तार किया। ओबामा ने कहा कि उन्होंने इस अभियान के लिए सेना को मंजूरी दी थी और अल-लीबी को लीबिया के एक सुरक्षित बाहरी इलाके से युद्ध के नियमों के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसलिए अब उसका निर्णय न्यायालय करेगा।

Related Articles

Back to top button