अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वीजा प्रतिबंध मामले में इराक को राहत मिलने के संकेत

अमेरिकी प्रशासन ने संकेत दिए है कि मुस्लिम देशों के लिए जारी होने वाले राष्ट्रपति के नए आदेश से इराक का नाम हटाने की कोशिश करेगा।

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वीजा प्रतिबंध के मुद्दे पर मुस्लिम देशों के लिए जारी होने वाले राष्ट्रपति के नए आदेश से वह इराक का नाम हटाने का व्हाइट हाउस से अनुरोध करेगा। ऐसा रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की संस्तुति पर किया जाएगा।
27 जनवरी को राष्ट्रपति ट्रंप के जारी आदेश में ईरान, इराक, लीबिया, सीरिया, यमन, सूडान और सोमालिया के नागरिकों पर अमेरिका में आने पर रोक है। 90 दिनों की इस रोक के खिलाफ प्रभावित नागरिकों की ओर से कई संस्थाओं के अदालत में जाने से फिलहाल उन्हें राहत मिल गई थी।
लेकिन व्हाइट हाउस ने नया आदेश लाने की घोषणा की है और अब यह किसी भी दिन आ सकता है। नए आदेश से इराक को प्रतिबंधित देशों की सूची में न रखने का अनुरोध किया गया है। चार अधिकारियों की टीम के अनुसार ऐसा इराक के आतंकी संगठन आइएस के खिलाफ युद्ध छेड़ने और अमेरिका को सहयोग देने की नीति के चलते किया जाएगा। इराक को अमेरिकी सहयोग की जरूरत है। प्रतिबंध से सहयोग में बाधा आने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button