![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/03/14_06_2016-14junevikasnagar001.jpg)
हद्वानी(ईएमएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोवा व मणिपुर राज्य में पार्टी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि दोनों राज्यों में कांग्रेस के अधिक विधायक चुनाव में जीतकर आये, लेकिन केन्द्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया।
उनका कहना था कि पिछले दिनों हुई मतगणना के बाद गोवा व मणिपुर में कांग्रेस के सबसे अधिक विधायक जीतकर आये, लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार के इशारे पर राज्यपालों ने सरकार को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के इशारे पर इन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की उपेक्षा की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में केन्द्र की भाजपा सरकार का यह रवैया उचित नहीं है। पुतला दहन करने वालों में राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दिव्यांशु वर्मा, पुष्पा संभल, नीमा भट्ट, नरेन्द्र दानू, पंकज गोस्वामी, हीरा लाल सक्सेना, किशोर बल्यूटिया, विक्की तिवारी, मोहन तिवारी, अवधेश पांडे आदि शामिल रहे।