ज्ञान भंडार

जेल से निकलते ही मां भवानी की शरण में जाएंगे ये MLA, दर्ज हैं 32 केस

पटना. सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल में बंद विधायक अनंत सिंह पर लगे सीसीए(क्राइम कंट्रोल एक्ट) को अवैध करार दिए जाने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। उन्हें एक-एक कर हाईकोर्ट से लगभग सभी मामलों में उन्हें जमानत मिल गई थी। सितंबर में सरकार ने उन पर सीसीए लगाकर जेल से बाहर निकलने का रास्ता 1 साल के लिए बंद कर दिया था। जेल से जल्द आ सकते हैं बाहर…
जेल से निकलते ही मां भवानी की शरण में जाएंगे ये MLA, दर्ज हैं 32 केस
– अनंत सिंह के वकील नवीन कुमार ने कहा- “विधायक अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेऊर जेल को मिलने के बाद विधायक के जेल से निकलने की प्रक्रिया शुरू होगी।”
– “अनंत सिंह पर फिलहाल 32 केस दर्ज हैं। इन सभी मामले में उन्हें बेल मिल चुकी है।”
– “एक सीसीए का मामला था, उसमें भी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिल गई। पटना पुलिस ने जिस 20 मामले का उल्लेख कर अनंत सिंह पर सीसीए की अनुशंसा की थी, उसमें वे 1980 में ही बरी हो गए थे।”
– प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले बाढ़ के बड़हिया स्थित मां भवानी के मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
2015 में हुए थे गिरफ्तार
– अनंत को जून 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में जदयू ने उनको टिकट नहीं दिया। वह जेल में रहते हुए मोकामा से निर्दलीय चुनाव जीते।
– अनंत सिंह पर हत्या, हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रंगदारी वसूलने के केस दर्ज हैं। इसके साथ उनपर चोरी और डकैती जैसे आरोप भी लगे हैं।
 
किसके ऊपर लगता है
-सीसीए उस अपराधी पर लगता है, जिसके जेल से बाहर आने पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में दिक्कत होने की संभावना हो।

Related Articles

Back to top button