गुड़हल के फूल में छिपा है बालों की सेहत का राज

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद भूलकर भी ना करें ये गल्तियां, वर्ना कभी नहीं बनेगी बॉडी
इन सबसे बचने के लिए लड़कियां कई उपाय करती हैं लेकिन इसका असर सिर्फ कुछ दिनों के लिए होता है. जब तक आप इन्हें इस्तेमाल करते हैं सब सही रहता है, जैसे ही आप इसका इस्तेमाल बंद कर देते हैं आपके बाल फिर खराब होने लगते हैं. बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए पुराने समय से गुड़हल के फूल का उपयोग होता आया है. तो चलिए हम आपको बताते हैं बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कैसे करें गुड़हल का इस्तेमाल.
तेल के साथ गुड़हल का फूल
बालों को स्वस्थ रखने के लिए गर्म तेल की मालिश फायदेमंद है लेकिन इस तेल में अगर गुड़हल का फूल या पत्तियां मिली हो तो ये आपके बालों के लिए अत्यधिक फायदेमंद है. इसके लिए गुड़हल के फूल को सरसों या नारियल तेल में डालकर रात के समय बालों की मालिश करें और सुबह शैंपू कर लें.
ये भी पढ़ें: करेले का जूस पीने से आपको हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान
मेंहदी के साथ गुड़हल
गुड़हल प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है, इसे अगर मेहंदी के साथ मिलाकर बालों पर लगाएं तो रूसी की समस्या जड़ से खत्म हो जाती है. अगर आप चाहें तो इसे नींबू के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: GST लागू होने पर मिलेगी एक लाख नौकरियां
अंडे के साथ मिलाएं गुड़हल के गुण
गुड़हल की पत्तियों को पीसकर इसे अंडे के साथ मिलाएं और बालों को जड़ों में लगाएं. फिर उंगलियों की सहायता से इसे बालों पर लगाएं. ये आपके बालों को सुंदर और काला बनाने में मदद करता है, साथ ही आपके बालों की खोई हुई चमक भी लौटाता है.
आंवला और गुड़हल का हेयरपैक
बालों को घना बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल को आंवले के साथ पीस कर लेप तैयार करें. अब इस लेप को बालों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और बाल काले, घने हो जाएंगे.



