ज्ञान भंडार

गुमराह कर रही है सरकार: अभय चौटाला

धारूहेड़ा: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार एसवाईएल के मुददे पर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश के किसानों की जीवन रेखा बनी सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी लाने के लिए राज्य की भाजपा सरकार गम्भीर नहीं है। नहर के मुददे को पंजाब से सुलझाने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से ना तो विपक्ष को भरोसे में लिया जा रहा है तथा ना ही इस ओर कोई गम्भीर प्रयास किये जा रहे है। यह बात हरियाणा विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री अभय चौटाला ने यहां इनेलों के स्थानीय वरिष्ठ नेता राव मंजीत सिंह के आवास पर देर शाम मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाशिये पर है। इसका देश में कोई वजूद नहीं है राहुल गांधी अभी राजनितिक तौर पर परिपक्व नहीं है। हरियाणा में हर तरफ बिजली पानी की समस्या गहराई हुई है। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधों का ग्राफ बढता जा रहा है। सरकार के प्रति भारी जन आक्रोश है। बेरोजगारी की समस्या चरम पर है जिसे हल करने में सरकार नाकाम रही है।

उन्होने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति सम्पर्पित होकर एक जुटता से कार्य करना को कहा । पार्टी 2019 के लोक सभा चुनावों व आगामी विधान सभा चुनावों में अपनी उल्लेखनीय जीत दर्ज कराऐगी। पार्टी का भविष्य उज्जवल है। कार्यकर्ता अपना मनोबल बनाये रखें। सरकार जहां जनहित के अच्छे कार्य करेगी वहां हमारा उसे सकारात्मक सहयोग रहेगा। उन्होने भिवानी में आयोजित होने वाली लोकनायक चौ० देवीलाल के 23 सितम्बर को जन्मदिन के अवसर पर सदभावना रैली में उपस्थित होने के लिए जनता से बडी संख्या में वहां पहुचने की अपील की। कार्यक्रम में हरियाणा टूरिज्म के पूर्व चैयरमैन राव इन्द्रपाल सिंह, खटवाली ब्लाक समिति के पूर्व चैयरमैन राजू, इनेलो के हल्का प्रधान डॉ० सुदेश कुमार एडवोकेट, नांगल चौधरी, दीपक शर्मा, अजीत कुमार, बिमला चौधरी, धर्मबीर यादव, श्री भगवान यादव तथा युदवीर चेतीवाल सहित अनेको वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button